खैरागढ़। खैरागढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत सोनपुरी में नामांतरण एवं चकबंदी से जुड़ी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों की चिंता अब जोर पकड़ने लगी है। लंबे समय से इन समस्याओं के निराकरण की उम्मीद लगाए बैठे ग्रामीणों ने बुधवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर अपनी समस्याएं विस्तारपूर्वक रखीं।
ग्रामीणों ने बताया कि नामांतरण एवं चकबंदी से संबंधित मामलों के कारण उन्हें विभिन्न स्तरों पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष संबंधित समस्याओं को रखते हुए शासन-प्रशासन से उचित पहल और जल्द निराकरण की मांग की।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और नियमानुसार हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नामांतरण एवं चकबंदी के मामले में नियमों के तहत जो भी संभव होगा, उसके लिए राजस्व मंत्री को पत्र लिखकर आवश्यक पहल करने का प्रयास किया जाएगा।
सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों में समस्या के निराकरण को लेकर उम्मीद जगी है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से शासन-प्रशासन की ओर उम्मीद लगाए बैठे हैं और अब उन्हें उम्मीद है कि मामले में शीघ्र उचित कार्रवाई होगी।
इस दौरान पूर्व विधायक कोमल जंघेल, सोनपुरी सरपंच प्रतिनिधि गुनेश वर्मा, ग्राम सियान मुखिया माधव वर्मा, रमेश वर्मा, रोहित जंघेल, विजय वर्मा, टोप सिंह वर्मा, राजकुमार वर्मा, उत्तम जंघेल, विनोद वर्मा, रूपेंद्र वर्मा, रामगोपाल वर्मा एवं खोरबहरा वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का समय देकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और सकारात्मक पहल का आश्वासन देने के लिए आभार व्यक्त किया। अब ग्रामीणों की नजर शासन-प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।



