खैरागढ़,उदयपुर धर्म नगर में भगवान शिव की असीम कृपा से सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 17 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें समस्त श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। आयोजन स्थल पर भक्तों को शिव भक्ति, ज्ञान और आध्यात्मिक रस का अनुपम संगम देखने को मिलेगा। आयोजकों ने बताया कि भगवान भोले भंडारी आशुतोष नीलकंठ की कृपा से इस सात दिवसीय कथा का लाभ लेकर श्रद्धालु अपने जीवन को धन्य बना सकते हैं।
कथा कार्यक्रम विवरण
17 फरवरी 2026 (मंगलवार):
कलश यात्रा, वेदी पूजन, चंचुला की कथा
18 फरवरी 2026 (बुधवार)
शिवलिंग महिमा, भस्म व रुद्राक्ष का महत्व, कुबेर की कथा
19 फरवरी 2026 (गुरुवार)
सती चरित्र, माता पार्वती जन्म
20 फरवरी 2026 (शुक्रवार)
शिव–पार्वती विवाह प्रसंग
21 फरवरी 2026 (शनिवार)
कार्तिकेय जन्म, गणेश जन्म, तारकासुर वध
22 फरवरी 2026 (रविवार)
जलंधर वध, शंखचूड़ कथा, बाणासुर कथा, चढ़ोतरी
23 फरवरी 2026 (सोमवार)
द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा, हवन, पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी वितरण
कथा प्रवक्ता
इस पावन शिव महापुराण कथा का रसपान प्रख्यात कथावाचक
पं. लुकेश्वरानंद दुबे श्री प्रेम मंदिर धाम, ठेलकाडीह, जिला केसीजी (छ.ग.) द्वारा कराया जाएगा।
आयोजक समिति एवं समस्त धर्म नगर वासी, उदयपुर (जिला केसीजी, छत्तीसगढ़) ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।


