खैरागढ़। विकासखंड खैरागढ़ अंतर्गत बाजार अतरिया के समीप ग्राम पंचायत जुनवानी में गौण खनिज मद से स्वीकृत 20 लाख रुपये की राशि से बनने वाले नए पंचायत भवन का भूमिपूजन विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा नए पंचायत भवन की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केसीजी जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विकेश गुप्ता प्रभारी बाजार अतरिया, राजेश्री त्रिपाठी जनपद अध्यक्ष खैरागढ़, दीक्षा पूर्णचंद गुप्ता सभापति केसीजी, हरप्रसाद वर्मा प्रदेश कार्य समिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा, देवकुमार सेन अध्यक्ष भाजपा मंडल अतरिया, केशव चंदेल जिला भाजपा किसान मोर्चा, गणेश वर्मा एवं जितेंद्र वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत चिंगली उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत जुनवानी के सरपंच डागेश्वर, उपसरपंच समुंद बाई वर्मा, सचिव धर्मपाल गुप्ता सहित पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। जुनवानी, गोदरी, बोड़ागढ़ एवं परसूली क्षेत्र के ग्रामीणों ने नए पंचायत भवन निर्माण को गांव के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
मुख्य अतिथियों ने कहा कि पंचायत भवन बनने से ग्रामीणों को प्रशासनिक कार्यों एवं पंचायत संबंधी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलेगी। साथ ही पंचायत स्तर पर बैठकों और जनहित के कार्यों के संचालन में भी सहूलियत होगी।
उक्त जानकारी धीरज वर्मा बीएलए-2 द्वारा दी गई।


