खैरागढ़।जय नथेला क्रिकेट क्लब (JNCC) बाज़ार अतरिया के तत्वाधान में आयोजित विक्रांत कप क्रिकेट टूर्नामेंट अपने अंतिम और सबसे रोमांचक पड़ाव पर पहुंच गया है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज शाम 7 बजे बाज़ार अतरिया स्थित स्कूल मैदान में खेला जाएगा।
इस खास मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मैच के साक्षी बनेंगे। 27 जनवरी से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट लगातार रोमांचक मुकाबलों के साथ चला और आज अपने समापन पर पहुंच रहा है।
फाइनल से पहले आज दो ज़बरदस्त सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल भुलाटोला बनाम साल्हे खुर्द के बीच शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल JNCC बाज़ार अतरिया और गोदरी की टीमों के बीच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। दोनों मुकाबलों के विजेता टीमें सीधे फाइनल में प्रवेश करेंगी।
टूर्नामेंट के मीडिया पार्टनर DNnews ने अपने वेबसाइट के माध्यम से आयोजन से जुड़ी सभी जानकारियां साझा की हैं। दर्शकों को आज मैदान पर कड़े मुकाबले और रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलने की पूरी उम्मीद है।


