छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के एक गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला अपने पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति और बच्चे को छोड़कर युवक के साथ भागने का फैसला किया।
जानकारी के अनुसार, फरार युवक अविवाहित है और काफी समय से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। गांव के लोगों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार दोनों को संदिग्ध परिस्थितियों में देखा गया था। उस समय परिवार के लोगों ने समझाइश देकर मामला शांत करा दिया था, लेकिन इस बार दोनों अचानक घर छोड़कर फरार हो गए, जिससे परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
बताया जाता है कि यह घटना लगभग पखवाड़े भर पहले की है। महिला के पति ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है, लेकिन अब तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस भी उनकी तलाश में जुटी हुई है।
महिला के पति के अनुसार, महिला घर से निकलते समय अपने साथ जरूरी सामान भी ले गई है। वह आधार कार्ड, राशन कार्ड, कुछ पैसे और अन्य दस्तावेज साथ लेकर गई है। इतना ही नहीं, महिला के बैंक खाते में जमा पैसे भी समय-समय पर एटीएम से निकाले जा रहे हैं, जिसकी सूचना पति के मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से मिल रही है। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि दोनों किसी अन्य स्थान पर छिपकर रह रहे हैं।
गांव के लोगों का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले युवक की नजर लंबे समय से उक्त महिला पर थी और दोनों के बीच नजदीकियां धीरे-धीरे बढ़ती चली गईं। हालांकि परिवार ने पहले कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन आखिरकार दोनों ने घर छोड़ने का कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों की तलाश जारी है। वहीं इस घटना के बाद गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।


