खैरागढ़। साय सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए जिला पंचायत सभापति ललित चोपड़ा ने इसे खैरागढ़ विधानसभा के लिए दूरदर्शी और विकासोन्मुखी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि केसीजी जिले के जिला पंचायत क्षेत्र उदयपुर के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।
विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किए गए बजट में क्षेत्र के आधारभूत विकास कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। सभापति ललित चोपड़ा ने बताया कि जिला पंचायत क्षेत्र उदयपुर अंतर्गत कई महत्वपूर्ण कार्यों को स्वीकृति मिली है, जिनमें —
* उदयपुर से खैरी सड़क निर्माण
* उदयपुर हाई स्कूल भवन निर्माण
* पंडरिया-संडी सड़क
* सोनपुरी से कुटेली सड़क निर्माण
जैसे लंबे समय से लंबित मांगों पर मुहर लगी है। उन्होंने कहा कि ये सभी कार्य क्षेत्र के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।
सभापति ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, जिला पंचायत केसीजी अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार, उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह तथा पूर्व विधायक कोमल जंघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट खैरागढ़ विधानसभा और केसीजी जिले के समग्र विकास को नई गति देगा।


