कवर्धा।छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक महिला के खिलाफ नाबालिग बालक के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित नाबालिग का सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला से परिचय हुआ था। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ।
बताया जा रहा है कि 1 अप्रैल को आरोपी महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में बुलाया। वहां कथित रूप से भावनात्मक दबाव और प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
मामले की शिकायत के बाद थाना कोतवाली कबीरधाम में अपराध क्रमांक 123/2026 के तहत पोक्सो अधिनियम की धारा 4 में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


