खैरागढ़। बाजार अतरिया स्थित साहेब रेस्टोरेंट में ‘मिशन स्वास्थ्य भारत’ के तहत एक दिवसीय Health Awareness Program का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में ‘आज की Lifestyle, कल की Health तय करती है’ विषय पर चर्चा करते हुए लाइफस्टाइल डिजीज के कारण, बचाव और स्वस्थ जीवन जीने के तरीकों की जानकारी दी गई। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस तरह नियमित दिनचर्या, संतुलित खानपान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को अपने जीवन का हिस्सा बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में लोगों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे स्वास्थ्य को लेकर अपनी दिनचर्या और खानपान में बदलाव करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही कुछ प्रतिभागियों ने बताया कि स्वास्थ्य से जुड़े उत्पादों और नियमित दिनचर्या के प्रति उनका विश्वास बढ़ा है।
आयोजक लिकेश्वर साहू ने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण लोगों में कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में खानपान, पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम और दैनिक दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।
वहीं हेल्थ कोच अजय साहू ने स्वस्थ जीवनशैली को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए केवल बीमारी होने के बाद उपचार पर निर्भर रहने के बजाय पहले से ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने खानपान में संतुलन रखने, नियमित शारीरिक गतिविधि करने और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया।
कार्यशाला में उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को उपयोगी बताते हुए इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।



