राजनांदगांव। शहर में लगातार हो रही बड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए राजनांदगांव पुलिस ने राजस्थान के अंतरराज्यीय शातिर चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित दुकानों में रात के समय छत के रास्ते प्रवेश कर गल्ले से नगदी एवं कीमती सामान चोरी किया जाता था। इन मामलों में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 456/25, 478/25, 532/25 एवं 537/25 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
📌 प्रमुख चोरी की घटनाएं:
▪️ नंदलाल हार्डवेयर, महावीर चौक
03-04 सितंबर 2025 की रात ₹60 हजार नगद चोरी।
▪️ गणेश मेडिकल स्टोर, मानव मंदिर चौक
17-18 सितंबर 2025 की रात ₹7 लाख नगद चोरी।
▪️ नरेश वॉच, मानव मंदिर चौक
₹2.50 लाख नगद एवं 12-13 कीमती घड़ियां चोरी।
▪️ संगम साड़ी दुकान, हमालपारा
₹3 लाख नगद एवं सोने की चैन सहित लगभग ₹4 लाख की चोरी।
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, टावर डंप और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के एक शातिर गिरोह की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने राजस्थान में दबिश देकर मुख्य आरोपी दिनेश चरपोटा को केंद्रीय जेल बांसवाड़ा से प्रोडक्शन वारंट पर राजनांदगांव लाकर गिरफ्तार किया।
👤 गिरफ्तार आरोपी:
दिनेश चरपोटा (36 वर्ष)
निवासी – गणेशीलाल का पाड़ला, थाना भुंगड़ा, जिला बांसवाड़ा, राजस्थान।
🚨 फरार आरोपी:
हरिश उर्फ हरिया चरपोटा
परमेश उर्फ फन्टु चरपोटा
सुनील चरपोटा
पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
राजनांदगांव पुलिस ने कहा कि जिले में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।


