खैरागढ़। केसीजी पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश निर्मित 25 पेटी गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब से भरी बोलेरो वाहन को पकड़ा है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह रही कि शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो वाहन पर ‘पुलिस’ लिखा हुआ था।
पुलिस के अनुसार, थाना गातापार क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की की 25 पेटियां बरामद हुईं। शराब की कुल मात्रा 225 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपये है।
इसे भी देखे..
https://www.facebook.com/share/v/1LabWwkyh6/
पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल बोलेरो वाहन को भी जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक जब्त सामान की कुल कीमत करीब 6 लाख 62 हजार रुपये है।
दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में अंकित कुमार नामदेव (35 वर्ष), निवासी कोण्डागांव और सुभम सरकार (30 वर्ष), निवासी कोण्डागांव को गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गातापार में अपराध क्रमांक 46/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
केसीजी पुलिस की इस कार्रवाई में थाना गातापार पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



