खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी की नेत्री वंदना टांडेकर ने प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र, सुशासन और देशवासियों के अटूट विश्वास की ऐतिहासिक विजय बताया।
वंदना टांडेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री Jawaharlal Nehru के लंबे कार्यकाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए लगातार 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहकर नया इतिहास रचा है। यह उपलब्धि केवल एक राजनीतिक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास, मजबूत नेतृत्व और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णयों की स्वीकृति का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देशवासियों ने जिस भरोसे के साथ नरेंद्र मोदी को देश की बागडोर सौंपी थी, वह समय के साथ और मजबूत हुआ है। यही कारण है कि जनता ने लगातार तीसरी बार उन्हें देश का नेतृत्व करने का अवसर प्रदान किया है।
वंदना टांडेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी एक सशक्त और प्रभावशाली पहचान बनाई है। जी-20 की सफल अध्यक्षता, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत अभियान, वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार, आधुनिक एक्सप्रेस-वे, नए संसद भवन का निर्माण तथा आधारभूत संरचनाओं के व्यापक विकास ने देश को नई दिशा और गति प्रदान की है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में लिए गए कई ऐतिहासिक निर्णयों ने देश को नई शक्ति दी है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना, तीन तलाक की कुप्रथा का अंत, डिजिटल सेवाओं का विस्तार तथा राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने वाले कदम भारत को अधिक आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण साबित हुए हैं।
भाजपा नेत्री ने कहा कि आज भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता मिली है।
वंदना टांडेकर ने कहा कि इतिहास हमेशा उन नेताओं को याद रखता है जो राष्ट्र निर्माण में अपनी अमिट छाप छोड़ते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह नया कीर्तिमान विकसित भारत के संकल्प, जनभागीदारी और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में भारत आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों को छुएगा और विश्व पटल पर अपनी गौरवशाली पहचान को और अधिक मजबूत करेगा।
— DNnews | खबर वही, जो लगे सही

