खैरागढ़ - पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कालना विधानसभा क्षेत्र में शानदार जीत हासिल होने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह का भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर केसीजी जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह के नेतृत्व में भाजयुमो पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर खुशी जाहिर की।
कार्यकर्ताओं ने विक्रांत सिंह को मिठाई खिलाकर एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया और पश्चिम बंगाल में मिली इस बड़ी जीत पर बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया और उन्होंने इसे भय मुक्त बंगाल की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
गौरतलब है कि विक्रांत सिंह पिछले तीन महीनों से लगातार पश्चिम बंगाल के कालना विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी के रूप में सक्रिय थे। उन्होंने दिन-रात मेहनत कर संगठन को मजबूत किया और चुनावी रणनीति को सफलतापूर्वक लागू किया, जिसका परिणाम इस ऐतिहासिक जीत के रूप में सामने आया।
विक्रांत सिंह ने इस अवसर पर कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भय की राजनीति को नकारते हुए भरोसे और विकास के पक्ष में अपना मत दिया है। यह जीत जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू, शशांक ताम्रकार, प्रकाश सिंह, मंजीत सिंह, ऋषि सिंह, चंदन गोस्वामी, हर्षवर्धन वर्मा, वंदना टांडेकर, नीलम राजपूत, चंदू वर्मा, अनुज देवांगन, संदीप वैष्णव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


