खैरागढ़। बाजार अतरिया के समीप जोरातराई के पास रविवार को कार और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों घायल समीपस्थ ग्राम मदनपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, कार खैरागढ़ से धमधा की ओर जा रही थी, जबकि बाइक सवार युवक धमधा की तरफ से बाजार अतरिया की ओर आ रहे थे। इसी दौरान जोरातराई के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर काफी दूर तक जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद बाइक और सवारों को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले जाने की बात सामने आई है, जिससे दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। एक घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।
गौरतलब है कि बाजार अतरिया क्षेत्र के इस मार्ग पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों की जान पर खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। घटना हाल ही का है।
पुरी अपडेट के लिए बने रहे DNnews पर...



