खैरागढ़/बाजार अतरिया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाएं जिले में सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही हैं। इसी क्रम में बाजार अतरिया स्थित हाई स्कूल परीक्षा केंद्र में 28 फरवरी को 10वीं विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुई। कुल 199 परीक्षार्थियों में से 198 उपस्थित रहे, जबकि 1 अनुपस्थित रहा।
केंद्राध्यक्ष एवं उदयपुर हाई स्कूल के प्राचार्य संजय वर्मा ने बताया कि केंद्र में सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ हैं तथा नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है। ड्यूटी पर तैनात शिक्षक-कर्मचारी सतर्कता से कार्य कर रहे हैं और परीक्षा कक्षों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित एवं पाठ्यक्रम आधारित बताया। बाजार अतरिया के विभिन्न विद्यालयों के लिए यही केंद्र निर्धारित किया गया है। समग्र रूप से परीक्षाएं शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में जारी हैं।


