छुईखदान। क्षेत्र में गाली-गलौज, वाद-विवाद और लड़ाई-झगड़ा कर लोगों को परेशान करने के मामले में छुईखदान पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को छुईखदान के कनक नगर वार्ड क्रमांक 9 निवासी रमेश रजक उर्फ बंटी (40 वर्ष), पिता रामकुमार रजक और राजेश वैष्णव उर्फ सोनू (30 वर्ष), पिता लक्ष्मण दास वैष्णव के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस ने रमेश रजक के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 55/183/2026 तथा राजेश वैष्णव के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 56/184/2026 के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को परेशान करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में केसीजी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।


