खैरागढ़।श्रीमद्भागवत कथा साक्षात मोक्षस्वरूप है—इसी भाव के साथ ग्राम अछोली (बाजार अतरिया, खैरागढ़) में 10 जनवरी से 18 जनवरी तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भागवत रस का पान कर रहे हैं।
इस पावन आयोजन के कथा व्यास सुप्रसिद्ध अध्यात्मवेत्ता पं. मनोज शर्मा (भंडारपुर, डोंगरगढ़) हैं। कथा के दौरान उन्होंने कहा कि मानव मात्र को परम सुख और परम शांति केवल अध्यात्म से ही प्राप्त हो सकती है, और अध्यात्म का संपूर्ण सार श्रीमद्भागवत कथा में निहित है। भागवत कथा ही जीव को परमात्मा से जोड़ने का एकमात्र माध्यम है।



