🎭 खैरागढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिले नया सम्मान
खैरागढ़।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के संस्थापक, खैरागढ़ रियासत के दानवीर राजा विरेन्द्र बहादुर सिंह के नाम से कला के क्षेत्र में राज्य स्तरीय सम्मान प्रारंभ किए जाने की मांग ने अब जोर पकड़ लिया है। कला जगत, बुद्धिजीवियों और सांस्कृतिक संगठनों का मानना है कि छत्तीसगढ़ में शास्त्रीय एवं ललित कलाओं के संरक्षण-संवर्धन में राजा विरेन्द्र बहादुर सिंह एवं रानी पद्मावती देवी का योगदान ऐतिहासिक और अतुलनीय रहा है।


