राजनांदगांव। खुज्जी की पूर्व विधायक छन्नी साहू का मोबाइल नंबर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर द्वारा उनके नंबर से परिचित लोगों को WhatsApp पर मैसेज भेजकर Google Pay के जरिए पैसे की मांग की जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों से 65 हजार रुपए तक की मांग की गई और दो दिन में रकम लौटाने की बात कही गई।
मैसेज में खुद का UPI काम नहीं करने का हवाला देते हुए 9258636520 नंबर पर पैसे ट्रांसफर करने को कहा जा रहा है। पूर्व विधायक छन्नी साहू के नंबर 9340689564 से लगातार ऐसे संदेश मिलने के बाद लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
पूर्व विधायक ने मामले की शिकायत साइबर सेल में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों से अपील है कि ऐसे किसी भी मैसेज पर बिना पुष्टि किए पैसे ट्रांसफर न करें और संदिग्ध नंबर की तत्काल शिकायत करें।
साइबर ठगी से बचें—पहले सत्यापन करें, फिर ही भुगतान करें।


