खैरागढ़ , छत्तीसगढ़ के खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिले के निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता जयप्रकाश साहू इन दिनों पश्चिम बंगाल के चिनचुरा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
जयप्रकाश साहू लगातार क्षेत्र के स्थानीय कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ संपर्क कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति दे रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा चिनचुरा विधानसभा में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने युवाओं से कहा कि वे घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करें।
जयप्रकाश साहू ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास, समर्पण और मेहनत से चिनचुरा विधानसभा में भाजपा को और मजबूत किया जा रहा है तथा आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं ने भी पूरे उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।


