खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र में 28 अप्रैल 2026 की रात विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायतों के बीच एक विवाद का मामला सामने आया। वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद महेश नारकर पर आरोप है कि वे छुईखदान स्थित विद्युत नियंत्रण कक्ष में बिना अनुमति प्रवेश कर ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर इंद्रेश वर्मा के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने लगे।
जानकारी के अनुसार, उस रात क्षेत्र में बार-बार बिजली गुल होने से लोग गर्मी में परेशान थे। इसी को लेकर पार्षद नारकर शिकायत करने विद्युत कार्यालय पहुंचे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका और ऑपरेटर के बीच तीखी बहस हो गई, जो बाद में विवाद में बदल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नियमानुसार शिकायत दर्ज की। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने जांच शुरू की। इसके बाद पार्षद महेश नारकर ने अपनी गलती स्वीकार की और ऑपरेटर इंद्रेश वर्मा से लिखित में माफी मांगी। उन्होंने भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा न होने का आश्वासन भी दिया। हालाकि इसके पूर्व भी इनके द्वारा गालीगलौच, जैसे घटना सामने आया है वहीं मोबाईल को छीनने का मामला सामने आया है बाद में मोबाईल वापिस कर दिया किया गया
साथ ही, सब-स्टेशन ऑपरेटरों और लाइन स्टाफ से भी सामूहिक रूप से क्षमा याचना की गई। इस दौरान सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता छुईखदान, ऑपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश वर्मा और प्रदेश सलाहकार ज्ञानेन्द्र वर्मा की मौजूदगी में कर्मचारियों ने घटना पर नाराजगी जताई।
कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से उनका मनोबल प्रभावित होता है, इसलिए भविष्य में ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।


