दुर्ग/बोरसी। गणपति विहार कॉलोनी फेस-4, बोरसी में आज हलषष्ठी (हरछठ) पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलोनी की महिलाओं ने उपवास रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपनी संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हलषष्ठी पर्व भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन माताएं अपनी संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक हलषष्ठी व्रत करने से संतान को जीवन में आने वाले संकटों से मुक्ति और परिवार में सुख-शांति की प्राप्ति होती है।
गणपति विहार कॉलोनी फेस-4 में पर्व के अवसर पर महिलाओं ने एक साथ एकत्रित होकर पूजा-अर्चना की और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हलषष्ठी पर्व मनाया। इस दौरान पूरे कॉलोनी में धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।
पूजा-अर्चना में मोनिका वर्मा, दीक्षा गुप्ता, वसुधा गुप्ता, वर्षा अग्रवाल, सोमिन कलिहारी, वीणा ठाकुर, कल्पना साहू, जानकी साहू, आशा अमृत, पूनम साहू, नंदिनी साहू, भारती देवांगन, लता उपाध्याय, पारुल साहू सहित कॉलोनी की बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा कर संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।




