खैरागढ़, छुईखदान थाना क्षेत्र के उदयपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर स्थित पूर्व विधायक स्वर्गीय देवव्रत सिंह के निवास की सुरक्षा में तैनात एक सीएफ जवान का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है।
हालांकि इस मामले की अभी तक पुलिस अधिकारियों द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर इकट्ठा हो गई।
सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि जवान ने खुद को गोली मारी है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल मृतक जवान की पहचान और घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
मामले से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें DNnews के साथ।


