खैरागढ़ - श्रमिक दिवस के अवसर पर (पिपरिया) खैरागढ़ स्थित जिला भाजपा कार्यालय में मजदूरों के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल,
प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेषर साहू शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को गमछा पहनाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने श्रमिकों के परिश्रम और समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश और प्रदेश के विकास में श्रमिकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है, और उनके सम्मान के बिना विकास की कल्पना अधूरी है।
कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया और श्रमिकों के अधिकारों एवं उनके कल्याण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर दिया।
इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री शशांक ताम्रकार, विकेश गुप्ता, आयश सिंह, दिनेश वर्मा, मंजीत सिंह, कृष्णा वर्मा, नंद चंद्राकर, राजकुमार जंघेल, भावेश कोचर, विनय देवांगन, गोरेलाल वर्मा, शत्रुघ्न साहू, ललित सोनी, युवराज पटेल, सन्तन साहू, राजेश देवांगन, हर्ष वर्मा, अनीश सिंह, ऋषि सिंह, डोरेलाल साहू, जग्गू पटेल, मोहनलाल पटेल, बाबूलाल पटेल, दवा पटेल, जगत राम निषाद, मनहरण सिंह, दशरथ महार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन श्रमिकों के उज्ज्वल भविष्य और उनके अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।


