खैरागढ़। समीपस्थ केजऊ राम चौरे स्मृति विद्या मंदिर, देवरी में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राथमिक विद्यालय से लेकर हाईस्कूल तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर कुल 84 मॉडलों का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी में जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, जैविक खाद, शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, रेन वाटर हार्वेस्टिंग तथा बीज उत्पादन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आकर्षक और उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच ने उपस्थित जनों को प्रभावित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी लाल जी द्विवेदी उपस्थित रहे। विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य दिनेश वर्मा ने सहभागिता की। साथ ही पत्रकार दिनेश साहू, मनोहर सोनवानी एवं राजेश देवांगन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
अतिथियों ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना को विकसित करती हैं। कार्यक्रम सफल एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।


