खैरागढ़,खैरागढ़ जिले के गातापार थाना क्षेत्र में बारात के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें चाकू से हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं 3 विधि से संघर्षरत बालकों को भी हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया है।
📌 क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कमलेश वर्मा (29 वर्ष), निवासी ढारा, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव, 22 अप्रैल को अपने रिश्तेदार की शादी में ग्राम मुढ़ीपार पहुंचे थे। रात करीब 9 बजे बारात के दौरान कुछ युवक मोटरसाइकिल से आए और साइड देने को लेकर गाली-गलौच करने लगे।
बारातियों द्वारा विरोध करने पर पहले तो आरोपी वहां से चले गए, लेकिन करीब एक घंटे बाद अपने साथियों के साथ वापस लौटे और मारपीट शुरू कर दी।
🔪 चाकू से हमला, दो घायल
विवाद के दौरान एक आरोपी ने राजा वर्मा पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं कमलेश वर्मा को भी हाथ और सिर में चोटें आईं।
🚗 वाहन में तोड़फोड़
घटना के बाद जब घायल को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, तब आरोपी फिर लौटे और लोहे की रॉड से स्कॉर्पियो वाहन का कांच तोड़ दिया।
🚔 पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की सूचना मिलते ही गातापार थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।
पुलिस ने आरोपी गुलशन सिन्हा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल (ग्लेमर) भी जब्त की है।
👤 गिरफ्तार आरोपी
गुलशन सिन्हा (20 वर्ष)
पुनम सिन्हा (23 वर्ष)
जग्गु निषाद (19 वर्ष)
तीनों आरोपी ग्राम मुढ़ीपार के निवासी हैं।
⚖️ नाबालिग भी शामिल
प्रकरण में 3 नाबालिगों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
🛡️ पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में जिला पुलिस की सीजी टीम, साइबर सेल और गातापार थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


