खैरागढ़। जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में खैरागढ़ आबकारी वृत्त की टीम ने 27 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए 4 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है।
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान अलख राम विश्वकर्मा, निवासी ग्राम खुरमुड़ी के कब्जे से 4 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई थाना छुईखदान क्षेत्र में की गई। प्रकरण की विवेचना आबकारी उप निरीक्षक प्रियंक ठाकुर द्वारा की जा रही है।
आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।



