गुफा खुलने से पहले सफाई, सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
खैरागढ़ ! DNnews-कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा ने जिले के छुईखदान विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ठाकुरटोला के सघन जगलों के बीच स्थित ऐतिहासिक मंडीप खोल गुफा का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडीप खोल गुफा का निरीक्षण करते हुए पूजा-अर्चना के लिए गुफा खोलने से पहले सुरक्षा का खास ख्याल रखते हुए साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा गुफा के आस-पास स्थित अन्य स्थलों का भी निरीक्षण किया। यह गुफा हर साल अक्षय तृतीया के बाद पहले सोमवार को पर्यटकों के लिए खुलता है, जहां सैकड़ों की संख्या में लोग गुफा में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।


