खैरागढ़ – मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग एवं इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के संयुक्त तत्वावधान में तानसेन संगीत समारोह 2024 का आयोजन मंगलवार, 26 नवंबर को किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के परिसर क्र. 02 स्थित नरेन्द्रदेव प्रेक्षागृह में हुआ।
मुख्य अतिथि एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:
श्री प्रेम कुमार पटेल – कुलसचिव, इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़प्रो,. डॉ. नमन दत्त – अधिष्ठाता, संगीत संकायपं,. मुकुंद भाले – भूतपूर्व प्रोफेसर एवं मूर्धन्य तबला वादकश्री, संजय मिश्रा – मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के प्रतिनिधिवि,श्वविद्यालय के अधिष्ठातागण एवं प्राध्यापकगण
कार्यक्रम का शुभारंभ:
संध्याकालीन संगीत कार्यक्रम के पूर्व 12 बजे तानसेन पर केंद्रित एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में प्रो. नमन दत्त, श्री विवेक नवरे, डाॅ. हरिओम हरि, और डाॅ. लिकेश्वर वर्मा विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे।
म्यूजिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुतियां:
शाम 6 बजे से विश्वप्रसिद्ध मूर्धन्य कलाकारों द्वारा गायन, सितार वादन एवं सरोद वादन की प्रस्तुतियां दी गई।


