कलेक्टर,एसपी सहित जिला प्रशासन की तारीफ
खैरागढ़ ! DNnews- छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के गंडई में 18 जून से हो रहे पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण को सुनने के लिए अलग-अलग राज्य से शिव भक्त पहुंच रहे है. शिव महापुराण के तीसरे दिन यानि 20 जून को बरसते पानी में श्रद्धालु कथा सुनने डटे रहे। अन्य दो दिन के अपेक्षा भीड़ ज्यादा थी. जिसकी तारीफ खुद पंडित प्रदीप मिश्रा ने की. उन्होंने कहा की बीते दिनों की अपेक्षा आज भीड़ ज्यादा दिख रही है. लोग झिल्ली छाता लेकर कथा सुन रहे है मानो जंग के मैदान में सिपाही डटा हुआ है.


