खैरागढ़!DNnews- महिला सशक्तिकरण और स्वयं सहायता समूह की बहनों के उद्यमिता विकास के लिए शैक्षिक प्रगतिशील मंच द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ. मुख्य वक्ता पद्मश्री फूलबासन यादव, जिला पंचायत सभापति विप्लव साहू, डॉ. अनुराधा वर्मा, हेमकल्याणी तोड़े, जनिया साहू और सावित्री वर्मा जी रहे.
समूह की महिलाओं ने मंच पर बोलना सीखते हुए अपने 20 वर्षों की चुनौती, लागत, उत्पादन और आज आ रही मार्केटिंग की समस्याओं को सामने रखा. लगातार प्रशिक्षण और दौरे के बाद भी प्रशासन और जनमानस का अपेक्षित सहयोग नही मिल पाता और इन समस्याओं का निदान समूह हित मे जरूरी है.


