खैरागढ़। मंगलवार सुबह खैरागढ़ के बाजार अतरिया क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान चिंगली निवासी मुकेश सेन पिता लखन सेन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मुकेश अपने किसी निजी काम से बाहर गया हुआ था और वापसी के दौरान अतरिया फ्यूल्स में पेट्रोल भरवाने के बाद जोरातराई की ओर मुड़ा ही था कि तभी तेज रफ्तार से आ रही बड़ी गाड़ी (CG 04 PC 2758) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
हादसा इतना गंभीर था कि मुकेश को मौके पर ही गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत खैरागढ़ अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देखते हुए उसे दुर्ग के निजी अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन दुर्भाग्यवश, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।


