खैरागढ़।वन परिक्षेत्र खैरागढ़ अंतर्गत 14 दिसंबर को सामने आए तेंदुआ शिकार मामले में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विभागीय टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेंदुआ को करंट लगाकर मारा गया, जिससे वन्यजीव संरक्षण को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हो गई है। घटना के बाद से ही आसपास के क्षेत्र में खलबली मची हुई थी। वन विभाग मामले की गहन जांच में जुटा है तथा अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। इस कार्रवाई को वन्यजीव संरक्षण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


