आज ग्रामीणों ने ली प्रेसवार्ता : हुई कई महत्वपूर्ण चर्चा
खैरागढ़। public hearing : संडी चूना पत्थर खदान परियोजना को लेकर ग्रामीणों का विरोध लगातार और तेज होता जा रहा है। 11 दिसंबर को प्रस्तावित जनसुनवाई को रद्द कराने के उद्देश्य से आज पंडरिया में आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की बड़ी बैठक आयोजित की गई। ग्रामीणों ने साफ संकेत दिया है कि यह बैठक आज ही नहीं, बल्कि आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी, ताकि जनसुनवाई के दिन अधिक से अधिक लोग अपनी आवाज बुलंद कर सकें।


