रायपुर,छत्तीसगढ़ी संगीत जगत के ‘मेलोडी किंग’ नितिन दुबे एक बार फिर अपने नए गीत के साथ चर्चा में हैं। हर साल नए साल की शुरुआत में नया गीत लेकर आने की उनकी परंपरा इस बार भी जारी रही है। वर्ष 2026 के आगमन के साथ नितिन दुबे और सुप्रसिद्ध गायिका-अभिनेत्री शर्मिला विश्वास की लोकप्रिय जोड़ी ने नया छत्तीसगढ़ी गीत “तुमा के चानी” श्रोताओं को समर्पित किया है। Tuma ke chani
यह गीत 7 जनवरी 2026 को नितिन दुबे ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया, जिसे रिलीज होते ही दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। गीत में नितिन दुबे और शर्मिला विश्वास ने न सिर्फ गायन किया है, बल्कि अभिनय के जरिए भी गीत को खास बना दिया है। इसके बोल बुधराज चौहान ने लिखे हैं, जबकि संगीत की जिम्मेदारी खुद नितिन दुबे ने संभाली है। एल्बम का निर्देशन राम यादव ने किया है और डीओपी अभिजीत भारती हैं।


