खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा के सतत प्रयासों एवं अनुशंसा से विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकरण निधि तथा विधायक निधि के तहत कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। स्वीकृत कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली एवं सामुदायिक भवन जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।
इन विकास कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही जलभराव जैसी समस्याओं से भी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांगों पर स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
ग्रामीण क्षेत्रों में सीसी रोड और नाली निर्माण के कार्य
अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकरण निधि के तहत खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कुल 82 लाख रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है।
स्वीकृत प्रमुख कार्यों में—
ग्राम कुकुरमुड़ा, पंचायत कुकुरमुड़ा, खैरागढ़ के वार्ड क्रमांक 6 एवं 7 में सीसी रोड निर्माण — 5 लाख रुपये
ग्राम बोदागढ़, पंचायत जुनवानी, खैरागढ़ में मेन रोड से महामाया मंदिर तक सीसी रोड निर्माण — 5 लाख रुपये
ग्राम अवेली, पंचायत अवेली में सीसी सड़क निर्माण — 5 लाख रुपये
ग्राम मंडला, पंचायत मंडला, खैरागढ़ में सीसी रोड निर्माण — 10 लाख रुपये
ग्राम कोड़का, पंचायत गोपालपुर, छुईखदान में सीसी रोड निर्माण — 10 लाख रुपये
ग्राम उर्तुली, पंचायत उर्तुली, छुईखदान में सीसी रोड निर्माण — 5 लाख रुपये
ग्राम भुलाटोला, पंचायत भुलाटोला में सीसी सड़क निर्माण — 5 लाख रुपये
ग्राम साल्हेकला, पंचायत साल्हेकला के वार्ड क्रमांक 15 में सीसी रोड निर्माण — 5 लाख रुपये
ग्राम जंगलपुरघाट, पंचायत जंगलपुरघाट में सीसी सड़क निर्माण — 5 लाख रुपये
ग्राम खैरानवापारा, पंचायत जंगलपुरघाट में सीसी सड़क निर्माण — 5 लाख रुपये
ग्राम मुतेड़ा, पंचायत मुतेड़ा, खैरागढ़ में सीसी सड़क निर्माण — 5 लाख रुपये
ग्राम कनीमेरा, पंचायत कनीमेरा में अमरलाल साहू के घर से परस राम सारथी के घर होते हुए नरवा तक पक्की नाली निर्माण — 12 लाख रुपये
विधायक निधि से भी तीन महत्वपूर्ण कार्य स्वीकृत
इसके अलावा विधायक निधि से भी विधानसभा क्षेत्र के तीन स्थानों पर विकास कार्यों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें—
ग्राम मुरई में शनि मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण — 2.50 लाख रुपये
ग्राम खैरानवापारा, पंचायत जंगलपुरघाट के आदिवासी पारा में सामुदायिक भवन निर्माण — 6 लाख रुपये
ग्राम मजगांव, पंचायत बागुर में शेड निर्माण कार्य — 10 लाख रुपये
इन तीन कार्यों के लिए कुल 18.50 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इस प्रकार दोनों मदों को मिलाकर कुल 100.50 लाख रुपये (1.005 करोड़ रुपये) के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं।
ग्रामीणों की मांगों को मिली प्राथमिकता
विकास कार्यों की स्वीकृति से ग्रामीण क्षेत्रों में पक्की सड़कों एवं नालियों का निर्माण होने से आवागमन सुगम होगा तथा बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं सामुदायिक भवन एवं शेड निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने इन विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा के प्रति क्षेत्र की जनता की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य कराना उनकी प्राथमिकता है। आने वाले समय में भी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों के लिए प्रयास जारी रहेंगे।



