खैरागढ़ ! DNnews - केसीजी कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा ने जिले की शासकीय हाईटेक नर्सरी कुकुरमुड़ा का औचक निरीक्षण किया।
रोपणी के रख-रखाव पर प्रसन्नता व्यक्त किया गया
नर्सरी प्रभारी को निर्देशित किया गया कि रोपणी के अविकसित भाग को शीघ्र विकसित करें तथा वर्षा ऋतु के पूर्व मनरेगा के माध्यम से रोपणी के विकास को लेकर अतिरिक्त कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए और कलेक्टर वर्मा ने रोपणी स्थापना से संबंधित विभिन्न तकनिकी एवं प्रशासनिक जानकारी ली।


