Indian Farmer News : नए साल 2025 की शुरुआत पर ही मोदी सरकार ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले किए। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार किसानों के साथ सुरक्षा कवच की तरह खड़ी है और उसने 2025 के पहले दिन ही यह संकल्प दोहराया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने डीएपी उर्वरक को 1,350 रुपए प्रति बोरी के भाव पर किसानों तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त सब्सिडी को 31 दिसंबर, 2024 से आगे बढ़ाने का बुधवार को फैसला किया।
इससे सरकारी खजाने पर 3,850 करोड़ रुपए तक का बोझ पड़ेगा। शाह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले के बाद यह टिप्पणी की है। शाह ने ‘एक्स’ पर कहा, मोदी सरकार किसानों के साथ सुरक्षा कवच की तरह खड़ी है और आज वर्ष 2025 के पहले ही दिन अपने इसी संकल्प को पुनः दोहराया है।


