Akil meman chhuriya.
छुरिया! DNnews - छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि विभाग के अंतर्गत छुरिया में मक्के के विस्तार पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में, जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कृषकों से विस्तार से चर्चा की, जिसमें उन्होंने ग्राम खोभा के किसान गोपी कुजांम, खिलावन नेटी, और मनराखन श्याम से खेती के बारे में बारिकी से जानकारी ली।
कलेक्टर अग्रवाल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जब मक्के की खेती को सामोहिक रूप से उत्पादन किया जाएगा, तो उसका बाजार में उचित मूल्य मिलेगा।


