खैरागढ़। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से केसीजी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 19 मई 2026 को थाना छुईखदान पुलिस ने ग्राम बीरूटोला एवं ग्राम बाजगुड़ा क्षेत्र में गाली-गलौच कर लोगों को परेशान करने वाले दो युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साहिल यादव पिता मुनेश यादव उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम बीरूटोला थाना छुईखदान जिला केसीजी तथा गौरव वर्मा पिता ईश्वर वर्मा उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम बाजगुड़ा थाना छुईखदान जिला केसीजी के विरुद्ध लोगों को परेशान करने एवं क्षेत्र का माहौल खराब करने की शिकायत प्राप्त हुई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में केसीजी पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। पुलिस ने साहिल यादव के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 33/60/2026 तथा गौरव वर्मा के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 34/61/2026 के तहत धारा 170/126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उक्त कार्रवाई में केसीजी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।


