खैरागढ़,छत्तीसगढ़ राज्य वक़्फ़ बोर्ड रायपुर के निर्देशानुसार जामा मस्जिद खैरागढ़ में अध्यक्ष पद हेतु हुए चुनाव में अरसद हुसैन डब्बू ने सीधे मुकाबले में अय्यूब को 84 मतों से हराकर अध्यक्ष निर्वाचित हुए है. चुनाव समिति के द्वारा अरसद को परिणाम घोषणा पत्र दिया गया.
जामा मस्जिद खैरागढ़ के मुतवल्ली चुनाव हेतु विगत एक माह से चल रही प्रक्रिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खैरागढ़ के मार्गदर्शन, मतदान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के निर्देशन तथा चुनाव समिति के नेतृत्व में सम्पन्न कराया गया.
85 प्रतिशत हुआ मतदान. कुल मतदाता 464 में से 396 ने मतदान किया. अरसद हुसैन को 239 कुल प्राप्त हुए वही अय्यूब सोलंकी ने 155 मत प्राप्त किया और 2 वोट रद्द हुआ.
दिव्यांग जनों और बुजुर्गो ने दिखाया उत्साह. मतदान में मुस्लिम समाज के पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया. इसमें शहर और ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांग जनों और बुजुर्गो ने उत्साह दिखाया भरी गर्मी में मतदान करने आये.
नव मतदाता का तहसीलदार ने किया अभिनंदन. जामा मस्जिद चुनाव में लगभग 15 प्रतिशत नव मतदाता शामिल हुए थे, जिन्होंने पहली बार मतदान किया. कार्यपालिक मजिस्ट्रेट भूपेंद्र नेताम ने उनका उत्साह वर्धन करते हुए पहला अनुभव पूछा.
चुनाव को व्यवस्थित, निष्पक्ष और शांति पूर्ण तरीके से कराने में चुनाव समिति की अहम भूमिका रही. वक़्फ़ बोर्ड द्वारा गठित समिति ने प्रशासन, पुलिस, प्रेस और पब्लिक से बेहतर समन्वय और सहयोग लेते हुए पहली बार पूर्ण प्रक्रिया के साथ निर्विवाद चुनाव सम्पन्न कराया. समिति ने सभी सभागियों का आभार व्यक्त किया है.


