खैरागढ़ ! DNnews - 4 अगस्त को केसीजी पुलिस का नाम सुनहरे अक्षर पर लिखा गया. यह काम केसीजी पुलिस के लिए एक चुनौती भरा रहा लेकिन टीम वर्क से यह सब संभव हो सका.पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज दीपक झा के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक केसीजी त्रिलोक बंसल के नेतृत्व में समर्थ साइबर जागरूकता अभियान के अन्तर्गत ऐतिहासिक अभिनव पहल करते हुये जिले के आम-जन को साइबर फ्राड से बचाने एवं जागरूक करने के उदेश्य से जिला पुलिस केसीजी द्वारा एक ही दिन 218 अलग-अलग स्थानों नागरिको के साथ-साथ भोले भाले ग्रामीणो को एक साथ वर्तमान परिदृश्य में सबसे अधिक सामने आने वाले साइबर अपराध से संबंधित जानकारी अपराध के तरीके एवं उनसे रोकथाम, बचाव के संबंध में आम-जन को आसानी से समझ में आये ऐसी भाषा तरीके एवं नाट्य रूपान्तरण के माध्यम से जागरूक किया गया ।
Loading...


