क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन
रायगढ़।इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट प्रतियोगिता जोरों पर है। भगोरा में 12 फरवरी से प्रारंभ हुई क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सकरबोगा और बंगुरसिया के बीच खेला गया।
क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापनरायगढ़।इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट प्रतियोगिता जोरों पर है। भगोरा में 12 फरवरी से प्रारंभ हुई क्रिकेट प्रतियोगिता का...

क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन
रायगढ़।इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट प्रतियोगिता जोरों पर है। भगोरा में 12 फरवरी से प्रारंभ हुई क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सकरबोगा और बंगुरसिया के बीच खेला गया।
मैच की शुरुआत में राष्ट्रगान के साथ खिलाड़ियों और गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने अभिवादन किया। अंपायर महेश सा और राहुल अगरिया की मौजूदगी में, भगोरा क्रिकेट क्लब (BCC) के संयोजक बिनेश भगत (व्याख्याता, अंग्रेजी एवं English Educator, शास.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलगा) के कर कमलों से टॉस संपन्न हुआ।
टॉस और मैच का रोमांच
टॉस जीतकर बंगुरसिया ने चुनी गेंदबाजी
बंगुरसिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
ओपनर आशीष प्रधान ने शानदार 77 रन (32 गेंदों में नाबाद) की पारी खेली।
टीम ने 10 ओवर में 147 रन बनाए, 3 विकेट खोकर।
जीत के लिए 148 रन का लक्ष्य था।
पूरी टीम 78 रन पर ऑल आउट हो गई।
सकरबोगा 70 रन से विजयी होकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
पुरस्कार वितरण समारोह
विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया:
विजेता टीम (सकरबोगा)
ट्रॉफी और 31,000 ₹ नगद पुरस्कार
1,000 ₹ अतिरिक्त (जनपद क्षेत्र क्रमांक 10 की नवनिर्वाचित जनपद सदस्य श्रीमती अनिता मुकेश राठिया द्वारा प्रदान)
उपविजेता टीम (बंगुरसिया)
ट्रॉफी और 15,000 ₹ नगद पुरस्कार
500 ₹ अतिरिक्त (ग्राम पंचायत भगोरा की नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती आरती चंद्रमणि बारीक द्वारा प्रदान)
व्यक्तिगत पुरस्कार
मैन ऑफ द मैच: आशीष प्रधान (बंगुरसिया)
मैन ऑफ द सीरीज: विक्रम सिंह ठाकुर (बंगुरसिया)
बेस्ट कैचर: महेश सा (भगोरा)
बेस्ट फील्डर: पिंटू (सकरबोगा)
बेस्ट बॉलर: योगेश गुप्ता (बंगुरसिया)
बेस्ट दर्शक: वरिष्ठ नागरिक घूराऊ राम सारथी
दर्शकों के लिए भी इनाम
फाइनल मैच के दौरान दर्शकों के लिए भी इनामी योजना रखी गई।
बाउंड्री के बाहर कैच पकड़ने पर 100 ₹ नगद इनाम दिया गया।
दर्शकों ने रोमांच के साथ भाग लिया और इनाम जीते।
मैच के आयोजन में विशेष योगदान
पूरे टूर्नामेंट और फाइनल मैच में कई गणमान्य व्यक्तियों और आयोजकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई:
कॉमेंटेटर: दुर्गेश राठिया, सुरेश सारथी, शिव साहू, धीरज चौहान, महावीर चौहान
स्कोरर: अनिल चौहान, कार्तिकेश्वर चौहान, राहुल चौहान, लक्ष्मीनारायण चौहान
BCC (भगोरा क्रिकेट क्लब) के प्रमुख संयोजक सदस्य:
मुकेश उरांव, मुकेश राठिया, पुरुषोत्तम राठिया, रोहित उरांव, नरेंद्र बारीक, मुकेश गुप्ता, राहुल अगरिया, रवि अगरिया, लक्ष्मण चौहान, आदित्य बारीक, अरखित गुप्ता, साहिल चौहान, विवेक राठिया, बलराम श्रीवास, अखिलेश राठिया, पवन राठिया, राजेश्वर अगरिया, विकास गुप्ता आदि।
पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों, दर्शकों और ग्रामवासियों के लिए भोजन भंडारे की व्यवस्था की गई।
BCC आयोजन समिति ने सभी ग्रामवासियों का सहयोग और समर्थन प्राप्त करने के लिए आभार व्यक्त किया।
मंच संचालन: श्री चंद्रमणि बारीक (भगोरा) ने किया।
कार्यक्रम समापन की घोषणा: श्री रमेश कुमार राठिया (भगोरा) द्वारा की गई।
जानकारी जारी करने वाले: BCC (भगोरा क्रिकेट क्लब) के सचिव राहुल अगरिया।
आयोजन समिति - भगोरा क्रिकेट क्लब 🙏
No comments yet. Be the first to comment!