राजनांदगांव। जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में पान खाने गए लोगों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 02, जेंट्स क्लब मैदान के पास, डोंगरगांव निवासी योगेश कुमार देवांगन (33 वर्ष) ने थाना डोंगरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार नागपुर से उनके घर आए मेहमान 20 नवंबर की रात भोजन के बाद गौतम होटल के पास पान खाने गए थे। इसी दौरान गणेश पूजा के समय हुई पुरानी कहासुनी को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।


