खैरागढ़ ! DNnews- MLA Yashoda Verma liked the natural cow dung paint made by rural women : 28 अगस्त को खैरागढ़ जिले के उप तहसील जालबांधा स्थित रीपा में खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा द्वारा रीपा मे प्राकृतिक गोबर पेंट, पुट्ठी निर्माण,मसाला, फर्नीचर मार्ट ,वेल्डिंग,गतिविधियों का अवलोकन किया एवं पवनतरा गौठान में वर्मी खाद ,गोबर खरीदी पर आम जन से चर्चा किया गया.
ADS
विधायक ने कहा कि माहात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) में कार्य करते महिलाओं को देख बहुत खुश हुई और प्रशंसा की.मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में माहात्मागांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) प्रोजेक्ट के आने से उन्हें अपने भविश्य की चिंता से मुक्ति मिल गई है. अब वे महिला उद्यमी के तौर पर उभर कर सामने आ रही है।
ADS
समुह की महिलाओं ने बहुत ही कम समय में एक स्वरोजगार की दिशा में एक नया मुकाम पाया है। यहाँ कि महिलाओं में जबरदस्त उत्साह और सफल उद्यमी बनने की ललक नेे उन्हें ये मुकाम हासील किए हैं।
ADS
रीपा में कार्य करने वाले हितग्राही महिला/पुरूशों ने जानकारी दिया गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण का उद्देष्य - गोबर के पेंट निर्माण होने से गाय की गोबर की मांग में वृद्धि होगी जिससे आय के स्त्रोत में बढ़ोत्तरी होगी, गौ पालकों एवं किसानों में जागरूकता का प्रचार-प्रसार होगा तथा उनके आय में वृद्धि होगी।
गोबर पेंट, खाद इत्यादी समान वे खुद से तैयार कर रही है।
रीपा ग्राम पवनतरा में गोबर से प्राकृतिक पेंट का निर्माण कर अब तक लगभग 4226 लीटर डिस्टेम्पर पेंट बना चुकी है। जिसमें 4076 लीटर डिस्टेम्पर की बिक्री हो चुकी है, जिसमें 728310 लाख रू की राशि प्राप्त हुई हैं। जो की अपने आप में सराहनीय है इसकी बिक्री आसपास के गांव, सरकारी भवनों एवं निजी व्यक्ति अपने मकान की पोताई में कर रहे है।
ADs
गोबर का उपयोग केवल कंडे एवं घर लिपाई में ही नही बल्कि इसका निमार्ण प्राकृतिक पेंट के कार्य में किया जा रहा हैं। लोगों की मांग के अनुरूप स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाये अब खुद ही गोबर से पेंट निर्माण का कार्य कर अपने आप को आत्मनिर्भर बना रही हैं।
पुट्ठी निर्माण,मसाला, फर्नीचर मार्ट ,वेल्डिंग,गतिविधियों करने वाले हितग्राहीयों ने बताया कि उन्हे आत्मविष्वाश में वृध्दि एवं आय का साधन बढ़ गया है। अपने कार्य के प्रति लगन एवं बड़ी मेहनत से वह अन्य महिलाओं के लिए मार्गदर्शक साबित हो रही है, साथ ही भविष्य में पुट्टी निर्माण मषीन लगाने की कार्ययोजना है जिससे आय में वृद्धि हो और अधिक लोगों को रोजगार मिल सकें।
/h2>ग्रामवासियो ने विधायक को धन्वाद दिए
मुख्यमंत्री के प्रमुख योजना (रीपा) के कारण संभव हो पाया हैं। इस प्रोजेक्ट के कारण गांव स्तर मध्यम एवं नीचले स्तर की महिलाओं एवं पुरुषो का अपना स्वयं का स्वरोजगार कर अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही है।
इस अवलोन भ्रमण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत खैरागढ़, ग्राम पंचायत के सरपंच,सचिव, आसपास ग्राम के सरपंच, विधायक प्रतिनिधी एवं ग्राम के नागरीक उपस्थित रहे।
0Like0Love0Wow0Sad0AngrySign in to react
ग्रामवासियो ने विधायक को धन्वाद दिए
मुख्यमंत्री के प्रमुख योजना (रीपा) के कारण संभव हो पाया हैं। इस प्रोजेक्ट के कारण गांव स्तर मध्यम एवं नीचले स्तर की महिलाओं एवं पुरुषो का अपना स्वयं का स्वरोजगार कर अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही है।
इस अवलोन भ्रमण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत खैरागढ़, ग्राम पंचायत के सरपंच,सचिव, आसपास ग्राम के सरपंच, विधायक प्रतिनिधी एवं ग्राम के नागरीक उपस्थित रहे।


