खैरागढ़, देश की बात फाउंडेशन द्वारा भारत भर में राष्ट्रीय रोजगार नीति को लेकर जागरूकता का आयोजन हुआ। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को 26 सितंबर को शासकीय उच्चतर हायर सेकेंडरी स्कूल पटेवा राजनांदगांव जिले में आयोजित किया गया।
मुख्य वक्ता - विप्लव साहू
कार्यक्रम के प्रदेश कोऑर्डिनेटर, डॉ दीप्ति धुरंधर के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विप्लव साहू, अकेडमिक अवेयरनेस एक्टिविस्ट और सभापति जिला पंचायत राजनांदगांव थे। उन्होंने विद्यार्थी जीवन की महत्वपूर्ण चुनौतियों और प्राथमिकताओं पर चर्चा की और आगे बढ़ते हुए उन्होंने यह बताया कि ब्रम्हांड के इतिहास में मानवता का अद्भुत सफर है।


