World Cup Final 2023: वनडे विश्व कप का फाइनल मैच रविवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा. भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंच चुकी है. लोगों को उम्मीद है कि इस बार टीम इंडिया वर्ल्ड कप ट्रॉफी जरूर उठाएगी. भारतीय टीम टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदार है. चलिए मैच से पहले टीम के खिलाड़ियों का 19 नवंबर का राशिफल जान लेते हैं.
आगामी 19 नवंबर को वनडे विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.
टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों का राशिफल फाइनल के लिए भाग्यशाली है.
World Cup 2023 Final: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली है. विश्व कप का फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया 12 साल बाद वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है और खिताब की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है. इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में टीम के सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और इतिहास रच दिया. अब सभी की नजरें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं. सेमीफाइनल मुकाबले से पहले हमने आपको बताया था कि राशि और ज्योतिष के अनुसार टीम इंडिया का पलड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ भारी रहेगा और ऐसा हुआ भी. आज आपको बता रहे हैं कि फाइनल मैच वाले दिन भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन के खिलाड़ियों का राशिफल क्या कहता है. रविवार को राशि के अनुसार कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत कौन से बल्लेबाजों की किस्मत साथ दे सकती है और कौन से गेंदबाज विपक्षी टीम की सबसे ज्यादा गिल्लियां बिखेर सकते हैं.


