आज विधायक के अगुआई में जान सुनवाई रद्द करने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
खैरागढ़। केसीजी जिले के छुईखदान विकासखंड अंतर्गत संडी क्षेत्र में प्रस्तावित श्री सीमेंट कंपनी की चूना पत्थर खनन व सीमेंट प्लांट परियोजना को लेकर किसानों और ग्रामीणों में गहरी चिंता और आक्रोश है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 404 हेक्टेयर भूमि में चूना पत्थर खनन का प्रस्ताव दिया गया है, जिसमें प्रतिवर्ष लगभग 8.99 मिलियन टन उत्खनन और भारी मात्रा में अपशिष्ट उत्पादन होना बताया गया है। इस परियोजना से संडी, पंडरिया, बुन्देली, विचारपुर, भरदागोंड सहित लगभग 30 गांव प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से प्रभावित होंगे।


