धनेली वार्ड में कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन
धनेली वार्ड में गुरुवार शाम को दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति विप्लव साहू ने की, जबकि विशेष अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद पुरुषोत्तम वर्मा, प्रदेश सचिव नरेंद्र सेन, पूर्व पार्षद सोनू ढीमर, और सियाराम वर्मा भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी की पूजा से
कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी के तैलचित्र में पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद, अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।


