खैरागढ़। ग्राम जुनवानी में जोन स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मां यशोदा नीला अम्बर वर्मा, विधायक खैरागढ़ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री हिमाचल सिंह राजपूत (पूर्व जनपद पंचायत सदस्य), चेतन देवांगन (पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गंडई), श्री सूरज जी (पूर्व पार्षद गंडई), श्री गौकरण वर्मा (सरपंच धनगांव), श्री डागेश्वर वर्मा (सरपंच), श्रीमती समुद रामबिलास वर्मा (उपसरपंच), श्रीमती सुनिती पिताम्बर वर्मा (पंच), श्रीमती उषा हीरालाल वर्मा, श्रीमती अनिता नंदकुमार वर्मा, श्री ऋषि वर्मा, श्री नोहरलाल वर्मा तथा प्रा. शाला जुनवानी के अध्यक्ष श्री माखनलाल साहू उपस्थित थे।
कार्यक्रम का आयोजन एवं आतिथ्य प्रधान पाठक श्री माखनलाल साहू के मार्गदर्शन में किया गया। चार जोन के 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों के लिए भोजन एवं आवास की व्यवस्था ग्रामवासियों द्वारा तथा पुरस्कार वितरण की व्यवस्था विद्यालय प्रबंधन द्वारा की गई।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
पूर्व माध्यमिक विभाग
कबड्डी (बालक वर्ग)
प्रथम : मा.शा. मंडला
द्वितीय : मा.शा. कटंगी
कबड्डी (बालिका वर्ग)
प्रथम : मा.शा. ढोलियाकन्हार
द्वितीय : कुरुभाट
खो-खो (बालक वर्ग)
प्रथम : मा.शा. बैहाटोला
द्वितीय : अकरजन
खो-खो (बालिका वर्ग)
प्रथम : मा.शा. अकरजन
द्वितीय : रगरा
प्राथमिक विभाग
कबड्डी (बालक वर्ग)
प्रथम : अतरिया
द्वितीय : टेकापार
कबड्डी (बालिका वर्ग)
प्रथम : अतरिया
द्वितीय : पिपलाकक्षार
खो-खो (बालक वर्ग)
प्रथम : अमलीडीह
द्वितीय : डोकराभाठा
खो-खो (बालिका वर्ग)
प्रथम : विक्रमपुर
द्वितीय : काचरी
सभी विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रामेश्वर वर्मा, देवधर चंदेल, राजू राम जोशी, दीपचंद गुप्ता, टोपचंद वर्मा, तेजराम वर्मा, नोहर देशमुख, परमानंद चंदेल, मिलन साहू, श्रीमती रुकमणी साहू, श्रीमती भुनेश्वरी लहरें, रघुनाथ सिन्हा, भगवती सिन्हा, भगतराम वर्मा, हेमलाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक–शिक्षिका उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री कमल वर्मा, प्रभारी जोन क्रमांक 01, द्वारा किया गया।


