धमतरी। भखारा रोड में हादसों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह-सुबह फिर से एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है चार घायल बता रहे हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर चक्का जाम कर दिया।एक तरफ पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है दूसरी तरफ लगातार हादसे हो रहे हैं और मौत भी हो रही है।
अभी 2 दिन पहले ही देमार में गुजरा के एक बुजुर्ग की मौत हुई थी। फिर से मंगलवार की सुबह-सुबह लगभग 9:30 बजे भयानक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि पखांजुर के लोग रायपुर की तरफ से धमतरी की ओर आ रहे थे और ट्रक धमतरी बसे रायपुर की ओर जा रही थी।तभी देमार के पास आमने-सामने भिड़ंत हो गई.. जिसमें मौके पर ही एक बुजुर्ग की मौत हो गई चार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें हाइवे पेट्रोलिंग 3 के गणेश पटेल, मिथलेश ध्रुव, वरदान एंबुलेंस से शिवा प्रधान ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर तत्काल उपचार शुरू कर दिया गया।


